Breaking News

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन और अनुशासन का दिया गया संदेश।

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन और अनुशासन का दिया गया संदेश।

आई एम खान 

बिसौली। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल बिसौली का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, अनुशासन और पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

नगर की ब्लू आर्चिट धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, डॉ. रूपेंद्र आर्य और मनोज गुप्ता ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है और उसकी नीतियां हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की ताकत ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, ओमकिशन सागर, अमित पाठक, ठाकुर रामवीर सिंह और पंकज सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रूपेंद्र आर्य ने की, जबकि भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने उपस्थित सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शिवम शर्मा, सविता शर्मा, ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, एडवोकेट राजेश भारद्वाज, अक्कू रस्तोगी, मनोज टाटा, हिमांशु पाठक, विकास भिल्ला, कृष्णा गुप्ता, नितिन मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!