Breaking News

बिसौली सीएचसी में मानसिक स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया परामर्श।

बिसौली सीएचसी में मानसिक स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया परामर्श।

आई एम खान 

बिसौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में शनिवार को एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और उपचार प्राप्त किया। शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता शिवम् शंखधार ने फीता काटकर किया।

शिविर में मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद और व्यवहार संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी गई। शिविर के दौरान कुल 350 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 165 मरीजों को चिन्हित कर उनका उपचार शुरू किया गया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद वर्मा ने बताया कि वर्तमान समय की व्यस्त और भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग मानसिक स्वास्थ्य को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर शारीरिक बीमारियों का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार उदासी, घबराहट या मानसिक तनाव महसूस हो रहा हो तो उसे तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।

डॉ. सर्वेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के लिए 14416 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर निशुल्क सलाह भी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे मानसिक तनाव और अवसाद के प्रति लोगों को जागरूक करना और समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. इलियास, चीफ फार्मासिस्ट डी.एन. मिश्रा, ललित वार्ष्णेय सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!