Breaking News

बिसौली: रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसी पर लंबी कतारें और ‘सर्वर डाउन’ का बहाना।

रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसी पर लंबी कतारें और ‘सर्वर डाउन’ का बहाना।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जबकि बार-बार सर्वर डाउन होने की बात कहकर लोगों को घंटों इंतजार कराया जा रहा है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगरवासियों का कहना है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए उन्हें अपने रोजमर्रा के कामकाज छोड़कर बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई घरों में गैस न मिलने से चूल्हे तक ठंडे पड़ गए हैं।

लोगों का आरोप है कि व्यवस्था भले ही डिजिटल कर दी गई हो, लेकिन इसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा यही सुनने को मिल रहा है कि सर्वर डाउन है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसी की ओर से कृत्रिम कमी पैदा की जा रही है। उनका कहना है कि सर्वर और नए नियमों का हवाला देकर गैस की सप्लाई रोकी जा रही है, जबकि कुछ लोगों को अंदर ही अंदर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इसके अलावा कई उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर ब्लैक में अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!