Breaking News

कासगंज: पटियाली तहसील में एंटीकरप्शन की बड़ी कार्रवाई, पेशकार 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।

पटियाली तहसील में एंटीकरप्शन की बड़ी कार्रवाई, पेशकार 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटीकरप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटियाली तहसील में छापा मारकर तहसीलदार के पेशकार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पेशकार बृजेश यादव एक किसान से फौती में नाम दर्ज कराने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। लगातार परेशान किए जाने पर पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत एंटीकरप्शन टीम से की थी।

शिकायत के आधार पर एंटीकरप्शन टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पटियाली कोतवाली पहुंची, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह पूरा मामला पटियाली कोतवाली क्षेत्र के तहसील परिसर का बताया जा रहा है। एंटीकरप्शन टीम की इस कार्रवाई से जिले के सरकारी दफ्तरों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!