Breaking News

बिसौली: गौ सेवा आयोग सदस्य ने गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक।

गौ सेवा आयोग सदस्य ने गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक।

आई एम खान 

बिसौली। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न गौ आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत विकासखंड बिसौली की नगर पालिका बिसौली स्थित गौशाला से की गई, जहां कुल 43 गोवंश संरक्षित पाए गए। यहां साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक गोवंश को मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत दिया जाए तथा इस योजना में सहभागिता बढ़ाई जाए।

इसके बाद सदस्य ने नगर पालिका वजीरगंज के कान्हा गोवंश आश्रय स्थल, ग्राम गुठेला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां 95 गोवंश संरक्षित पाए गए, जिनमें 45 नर और 50 मादा गोवंश शामिल थे। आश्रय स्थल पर साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। उन्होंने गोवंश को उचित मात्रा में दाना और चोकर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान ग्राम गुठेला में निर्माणाधीन वृहद गौ संरक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। बताया गया कि केंद्र का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस पर सदस्य ने अधिकारियों को शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर गोवंश को यहां संरक्षित करने के निर्देश दिए।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!