Breaking News

चंदौली में देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत दो गिरफ्तार।

चंदौली में देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत दो गिरफ्तार।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता।

चंदौली। जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले का खुलासा करते हुए एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चंदौली-मझवार स्टेशन के आगे बिहार जाने वाली सर्विस रोड पर जिला अस्पताल के सामने एक निजी अस्पताल के पास स्थित मकान में अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर संदिग्ध मकान की घेराबंदी की और छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक कमरे से एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिन्हें पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से 1680 पैकेट कंडोम, शक्तिवर्धक दवा की दो डिब्बियां और अंग्रेजी शराब की एक बोतल बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह अपने घर पर बाहर से महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से पैसे लेकर देह व्यापार का संचालन कर रही थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!