Breaking News

कासगंज में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, महिला समेत चार लोग गंभीर घायल।

कासगंज में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, महिला समेत चार लोग गंभीर घायल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के पटियाली रोड स्थित लारेव ईंट भट्ठे के पास दो कारें आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ईको कार में सवार महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …