Breaking News

मोहरगंज बाजार से किन्नर रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस जांच में जुटी।

मोहरगंज बाजार से किन्नर रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस जांच में जुटी।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता 

चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज बाजार से एक किन्नर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से उनके साथियों और परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में खुशबू किन्नर ने शनिवार को बलुआ थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम व पोस्ट मोहरगंज निवासी 35 वर्षीय चिरई किन्नर बीते 5 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे किसी निजी कार्य से मोहरगंज बाजार के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों और साथियों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका।

खुशबू किन्नर ने बताया कि पहले रिश्तेदारों और परिचितों के यहां जानकारी की गई। आसपास के गांवों और बाजारों में भी खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद मामले की सूचना लिखित रूप में बलुआ थाने को दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम संभावित स्थानों पर पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि लापता किन्नर की आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं परिजन और साथी उनकी सकुशल वापसी की दुआ कर रहे हैं।

इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही मामले में सुराग मिलने की उम्मीद है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!