Breaking News

चहनियां चौराहे पर ट्रैफिक व बलुआ पुलिस ने बांटे हेलमेट, लोगों को किया जागरूक।

चहनियां चौराहे पर ट्रैफिक व बलुआ पुलिस ने बांटे हेलमेट, लोगों को किया जागरूक।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां (चंदौली)। सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस और बलुआ थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान चहनियां चौराहे पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को हेलमेट वितरित कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान ट्रैफिक सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बलुआ थाना पुलिस बल के साथ मिलकर राहगीरों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिना हेलमेट वाहन चलाना बेहद खतरनाक है और अधिकांश सड़क हादसों में सिर में गंभीर चोट लगने से जान का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने से दुर्घटना की स्थिति में सिर की सुरक्षा होती है और गंभीर चोट से बचाव संभव है। इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान अन्य थाना क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा।

इस मौके पर बलुआ थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनंत भार्गव, एसआई विनोद, एसआई अमित सिंह, एसआई रामप्रकाश यादव सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!