Breaking News

रामगढ़ में रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग तेज, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी।

रामगढ़ में रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग तेज, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चहनियाँ (चंदौली)। क्षेत्र के रामगढ़ गांव में रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार प्रशासन से गुहार लगाने और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीण सुभाष सिंह फौजी और विनय पांडेय सहित अन्य लोगों ने बताया कि अधिकारियों द्वारा कई बार बस सेवा शुरू कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन आज तक रामगढ़ से वाराणसी के बीच रोडवेज बस का संचालन शुरू नहीं हो सका। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार रामगढ़ और आसपास के दर्जनों गांवों से रोजाना बड़ी संख्या में लोग वाराणसी आते-जाते हैं। वहीं बाबा कीनाराम मठ से जुड़े श्रद्धालु भी वाराणसी से रामगढ़ दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है।

बताया गया कि रोडवेज बस संचालन के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय से भी बातचीत की गई थी और उस समय बस सेवा के लिए स्वीकृति मिलने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक इसका लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पाया है।

गोपाल पांडेय, रामकृपाल सिंह, विनय सिंह, संतोष सिंह, अभिषेक सिंह, दिलीप मौर्य, रिंकू मौर्य, रिंकू यादव और अकरम अली समेत कई ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बस सेवा शुरू नहीं की गई तो वे मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अपनी समस्या उठाएंगे। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!