Breaking News

सहसवान में मासिक भंडारे में केंद्रीय मंत्री शामिल, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद।

सहसवान में मासिक भंडारे में केंद्रीय मंत्री शामिल, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद।

सहसवान, बदायूं। नगर के ब्लॉक परिसर में शनिवार को आयोजित मासिक भंडारे में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव द्वारा अपनी माता स्वर्गीय शांति देवी की स्मृति में कराया गया।

भंडारे में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक विक्रांत यादव ने बताया कि यह भंडारा प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जगदीश सिंह (नगर पंचायत कछला अध्यक्ष), शिशुपाल सिंह, सौरभ गुप्ता, अबीर सक्सेना, अंकित सक्सेना, शिव यादव, तूफान सिंह, सौरभ महेश्वरी, अवढर शर्मा और सुरेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!