Breaking News

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी का सपा सांसद व विधायक पर आरोप, सौतेले व्यवहार की बात कही।

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी का सपा सांसद व विधायक पर आरोप, सौतेले व्यवहार की बात कही।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली। जनपद में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने प्रेस वार्ता के दौरान सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और सपा विधायक प्रभु नारायण यादव पर गंभीर आरोप लगाए।

तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि सांसद वीरेंद्र सिंह ने वाराणसी जिले में एक सड़क स्वीकृत कराने का दावा किया है। इस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब चंदौली जनपद की कई सड़कें और विकास कार्य लंबित हैं, तब दूसरे जिले के कार्यों को प्राथमिकता देना चंदौली के साथ सौतेले व्यवहार जैसा प्रतीत होता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक प्रभु नारायण यादव प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत सड़क एवं अन्य विकास कार्यों को अपना बताकर प्रचारित कर रहे हैं। साथ ही निधि से होने वाले कार्यों में कथित रूप से अनियमितता और दबाव की राजनीति का आरोप भी लगाया। तिवारी ने कहा कि ऐसी प्रवृत्तियां पारदर्शी व्यवस्था के विपरीत हैं।

भाजपा नेता ने पूर्व सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा चंदौली के समग्र विकास के लिए कार्य किया और सभी को साथ लेकर चलने की परंपरा निभाई।

तिवारी ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है। यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि चंदौली की जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर उचित निर्णय लेगी।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!