Breaking News

फैजगंज बेहटा नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 39.84 करोड़ का बजट प्रस्तावित।

फैजगंज बेहटा नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 39.84 करोड़ का बजट प्रस्तावित।

आई एम खान 

बिसौली। नगर पंचायत फैजगंज बेहटा की बोर्ड बैठक गुरुवार को अध्यक्ष इसरार खान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 39 करोड़ 84 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

बैठक में क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या सहित सभी वार्डों के सभासद मौजूद रहे। पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के बाद नगर से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं और अन्य प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

अध्यक्ष इसरार खान ने कहा कि प्रस्तावित बजट नगर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बोर्ड के सदस्यों ने विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और जनहित के प्रस्तावों को शीघ्र अमल में लाने पर सहमति जताई।

बैठक के दौरान सभासदों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित सुझाव और प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश, लिपिक राजीव शर्मा, सुमित बाबू, अमीर रजा, मोहित सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!