Breaking News

शाहजहांपुर: प्रभारी मंत्री ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर समय से पूर्ण कराने के दिए निर्देश।

प्रभारी मंत्री ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर समय से पूर्ण कराने के दिए निर्देश।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने शाहजहांपुर के मोहल्ला ककरा, कॉकर कुंड में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन, कन्वेंशन सेंटर तथा अर्बन हाट एवं प्लाजा परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह सिनसिनवार, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक रघुवंश राम, स्थानिक अभियंता सुशील कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण में पाया गया कि नगर निगम कार्यालय भवन के भूतल का संपूर्ण स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है तथा फ्लोरिंग और पेंटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। फॉल्स सीलिंग और विद्युत कार्य लगभग पूर्णता की ओर हैं। प्रथम तल पर संरचनात्मक कार्य पूरा हो चुका है और आंतरिक कार्य तेजी से चल रहा है। द्वितीय और तृतीय तल पर भी निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि चतुर्थ तल पर छत ढलाई और प्लास्टर का कार्य पूरा कर अन्य कार्य जारी हैं। भवन के डोम का निर्माण भी पूर्ण कर लिया गया है और अंतिम चरण के कार्य किए जा रहे हैं।

कन्वेंशन सेंटर में मुख्य भवन का प्लिंथ लेवल तक निर्माण कार्य पूरा पाया गया, जबकि कुछ हिस्सों में कॉलम ढलाई और स्लैब का कार्य प्रगति पर है। बाउंड्रीवाल का फाउंडेशन तैयार कर आगे का निर्माण कराया जा रहा है। अर्बन हाट एवं प्लाजा परियोजना में मुख्य भवन का प्लिंथ लेवल तक कार्य पूरा कर लिया गया है तथा शेष हिस्सों में कॉलम ढलाई, चिनाई और अन्य निर्माण कार्य जारी हैं। बाउंड्रीवाल में प्लास्टर और ग्रिल लगाने का अधिकांश कार्य पूरा किया जा चुका है। एम्फीथिएटर, घण्टाघर और शौचालय ब्लॉक में भी निर्माण कार्य निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है तथा बाहरी स्थल विकास के अंतर्गत मिट्टी भराव का कार्य जारी है।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि तीनों परियोजनाओं में निर्माण की गति और तेज की जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं, ताकि आम जनता को इन सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!