Breaking News

घर में घुसकर लाखों के जेवरात चोरी, गांव में दहशत।

घर में घुसकर लाखों के जेवरात चोरी, गांव में दहशत।

चन्दौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, काजीपुर निवासी रमेश यादव के घर में देर रात चोरी की वारदात हुई। परिजनों का कहना है कि चोर घर के पिछले हिस्से में सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए। उस समय परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। आरोप है कि चोरों ने बाहर से कमरों की कुंडी बंद कर दी और इसके बाद आराम से बक्सों व अटैचियों के ताले तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नगदी चोरी कर ली।

सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!