Breaking News

रोटावेटर से उतरते समय किसान ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत, चालक फरार।

रोटावेटर से उतरते समय किसान ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत, चालक फरार।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। उझानी थाना क्षेत्र के रौली गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 50 वर्षीय किसान नेकसू पुत्र फतेह खेत में जुताई के दौरान रोटावेटर से उतरते समय ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, नेकसू अपने खेत में रोटावेटर से जुताई करवा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने पीछे वाहन कर दिया, जिससे किसान रोटावेटर के नीचे दब गए। परिजन उन्हें तुरंत उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …