Breaking News

नगर के श्री बांके बिहारी मंदिर में श्री मदभागवत महापुराण का साप्ताहिक कथा कार्यक्रम संपन्न।

नगर के श्री बांके बिहारी मंदिर में श्री मदभागवत महापुराण का साप्ताहिक कथा कार्यक्रम संपन्न।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला बजारिया स्थित श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर प्रांगण में साप्ताहिक श्री मदभागवत महापुराण का आयोजन हुआ। वृंदावन धाम के श्री बलराम कृष्ण शास्त्री ने अपने मुखार विंदु से श्रोताओं को कथा रसपान कराया।

कार्यक्रम के आज पाँचवे दिन पूतना वध, वस्त्र हरण और गोवर्धन लीला का अद्वभुत रूप कथा के माध्यम से श्रोताओं को सुनाई गई। कथा के दौरान उपस्थित प्रधान यजमान श्री महेश चंद्र माहेश्वरी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सर्वेश माहेश्वरी तथा नगर के समस्त सनातन समाज ने कथा व लीला सुनकर परम आनंद का अनुभव किया।

कथा समाप्ति के बाद छप्पन भोग, अन्नकूट का महाप्रसाद तथा दही-जलेबी का प्रसाद रूप में वितरण किया गया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!