Breaking News

अलीनगर पुलिस का अभियान, 430 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार।

अलीनगर पुलिस का अभियान, 430 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार।

संवाददाता: शैलेश सिंह

चन्दौली। जनपद के अलीनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 430 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 19 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे कटरिया अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू कुमार पुत्र राम किशुन जायसवाल, निवासी ग्राम पिपरी थाना दुर्गावती, जिला कैमूर (भभुआ) बिहार, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 430 ग्राम अवैध गांजा छोटे-छोटे पैकेटों में बरामद किया गया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि शादी समारोहों के अवसर का लाभ उठाकर वह गांजा की पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों पर बिक्री करता था। बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर में मु0अ0सं0 110/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रोशन यादव एवं कांस्टेबल राहुल खरवार शामिल रहे।

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!