Breaking News

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से भाई की मौत, बहन गंभीर।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से भाई की मौत, बहन गंभीर।

संवाददाता: अमित कुमार ओझा

चंदौली। मवई कला रिंग रोड अंडरपास के समीप शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार सगे भाई-बहन को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में 14 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 12 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार रौना गांव निवासी सीआरपीएफ जवान धीरज तिवारी के पुत्र वैभव (14) और पुत्री वैष्णवी (12) स्कूटी से जा रहे थे। जैसे ही वे मवई कला रिंग रोड अंडरपास के पास पहुंचे, वाराणसी की ओर से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और वैभव की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक वैभव और घायल वैष्णवी दोनों सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्रा बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है। घायल वैष्णवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!