Breaking News

बिसौली: रमपुरिया श्रीजी कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण सत्र का शुभारंभ।

रमपुरिया श्रीजी कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण सत्र का शुभारंभ।

आई एम खान 

बिसौली। बिल्सी रोड स्थित रमपुरिया श्रीजी कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण के नवीन सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूजन से हुई, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

शुक्रवार को कोल्ड स्टोरेज के प्रबंध निदेशक चौधरी उमेश पाल सिंह एवं अमन चौधरी ने पूजन-अर्चन कर नए सत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे और भंडारण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

प्रबंधन की ओर से किसानों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। साथ ही उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया गया। किसानों ने कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि सुरक्षित भंडारण सुविधा से उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में आर्यन चौधरी, गोपाल गुप्ता, पुष्पेंद्र ठाकुर, बॉबी सिंह, भरत, विकास, जितेंद्र शाक्य, वीनू, भगवानदास, अजयवीर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!