Breaking News

बिसौली में वृन्दा कोल्ड स्टोरेज का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा भंडारण का लाभ।

बिसौली में वृन्दा कोल्ड स्टोरेज का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा भंडारण का लाभ।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के आंवला रोड स्थित वृन्दा कोल्ड स्टोरज एण्ड एलाइड इंडस्ट्रीज का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। हवन-पूजन के उपरांत स्वर्गीय अजय कुमार अग्रवाल की धर्मपत्नी ममता अग्रवाल एवं इंजी. केशव अग्रवाल ने मशीनों का पूजन कर कोल्ड स्टोरेज का संचालन प्रारंभ किया।

आयोजित किसान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को आलू सहित अन्य फसलों के सुरक्षित भंडारण की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने और उचित समय पर बाजार में बेचने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें बेहतर मूल्य प्राप्त हो सकेगा।

वक्ताओं ने कहा कि यह कोल्ड स्टोरेज किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। भंडारण की समुचित व्यवस्था होने से किसानों को फसल खराब होने की चिंता से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन सुषमा मौर्या, गिरीश जुनेजा, डॉ. विभूति ऐरन, अरविन्द अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, मनीष गर्ग, आशीष गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा Punjab National Bank के मैनेजर अभिनव गुप्ता, State Bank of India के मैनेजर प्रशांत शर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, पुनीत अंसल सहित क्षेत्रीय किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह का समापन आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!