Breaking News

शाहजहांपुर: होली, रमजान और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एसपी की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश।

होली, रमजान और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एसपी की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। आगामी होली, रमजान एवं बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत, क्षेत्राधिकारी पुवायां, प्रभारी एसओजी धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस तथा नगर क्षेत्र के समस्त चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि त्योहारों एवं बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्त बढ़ाने और अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सतत निगरानी रखने तथा भ्रामक या उत्तेजक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और परीक्षार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्कता और जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए, ताकि त्योहारों और परीक्षाओं के दौरान जनपद में शांति व्यवस्था कायम रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!