Breaking News

निमठोली में किसान सभा आयोजित, संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया गया जोर।

निमठोली में किसान सभा आयोजित, संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया गया जोर।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। विकासखंड वजीरगंज के ग्राम निमठोली में किसान सभा का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को कृषि उत्पादन की लागत कम करने, भूमि की उर्वरता बनाए रखने और संतुलित उर्वरक उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में इफको मेरठ के उप महाप्रबंधक ब्रजवीर सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया और किसानों से संवाद कर कृषि संबंधी सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों की अत्यधिक खपत कम करने और संतुलित उपयोग अपनाने पर जोर देते हुए मक्का एवं गन्ना फसल में इफको नैनो डीएपी तथा तरल कंसोर्टिया के प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी के उपयोग से पारंपरिक दानेदार डीएपी की खपत घटाई जा सकती है, जिससे लागत में कमी आएगी और मिट्टी की गुणवत्ता भी संरक्षित रहेगी।

इफको के क्षेत्र प्रबंधक जितेंद्र कुमार गंगवार ने मक्का फसल में संतुलित पोषण प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान नैनो डीएपी का प्रयोग करने वाले किसान होरीलाल के खेत पर आलू की खुदाई कर बेहतर उत्पादन के परिणाम किसानों को दिखाए गए।

किसानों को सलाह दी गई कि आगामी मक्का फसल में बीज उपचार के लिए प्रति किलोग्राम बीज पर 10 मिली नैनो डीएपी का उपयोग करें तथा लगभग 40 दिन की फसल पर एक बार छिड़काव करें। इससे दानेदार डीएपी की खपत लगभग आधी की जा सकती है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं सहकारी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!