Breaking News

बदायूं: दशम क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

दशम क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में आयोजित दशम क्रीड़ा प्रतियोगिता समारोह का तीसरे दिन रिले रेस के साथ समापन हो गया। रिले रेस का संचालन कु. सरिता गौतम द्वारा कराया गया।

रिले रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम में हिबा बी, मंजरुल फातिमा, इल्मा और अंशिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार रिछारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने छात्राओं को खेलों के महत्व, अनुशासन और खेल भावना के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण उपलब्ध है, छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार कुशल प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़ सकती हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना ने कहा कि खेलों में अनुशासन और समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।

समग्र प्रदर्शन के आधार पर बीएससी षष्ठ सेमेस्टर की छात्रा अंशिका को चैंपियन घोषित किया गया। कार्यक्रम के अंत में क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …