Breaking News

बिसौली: मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा ने जारी किया रमजान 2026-27 का मरकजी कैलेंडर। 

मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा ने जारी किया रमजान 2026-27 का मरकजी कैलेंडर। 

आई एम खान 

बिसौली। रमजान की तैयारियों के बीच मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा की ओर से मस्जिद बिलाल में वर्ष 2026-27 का मरकजी कैलेंडर तथा सहरी-इफ्तार की समय सारणी जारी की गई।

कैलेंडर विमोचन के अवसर पर मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना इफ्तेखार हुसैन अशरफी ने बताया कि चांद दिखाई देने की स्थिति में रमजान का आगाज 19 या 20 फरवरी से हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 18 फरवरी को चांद नजर आने की शरई गवाही मिल जाती है तो उसी रात नमाज-ए-तरावीह शुरू हो जाएगी और 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। अन्यथा 20 फरवरी से रोजों की शुरुआत होगी।

इस अवसर पर मौलाना अफलाक रजा उवैसी, मौलाना शादाब रजा उवैसी, मौलाना अब्दुल कादिर, मदरसे के सदर इरशाद खां, हाफिज मेहरबान खां, नगर पालिका सभासद बाबू फारुकी, हाजी अब्दुल जलील, हाजी रफीक खां, हाजी मोहम्मद हुसैन, हाजी तस्लीम खां, मोहम्मद शफी, मोहम्मद इसहाक सैफी, मोहम्मद सलीम खान, सैय्यद अबरार अली, पूर्व सभासद शफीक फारुकी, मोहम्मद तारिक खां, डॉ. अमीर उद्दीन, अमीर अहमद, शब्बीर हुसैन, मुबीन, अयाज रिजवान, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद कैफ, अरमान अली, रिजवान अली सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रमजान के पवित्र महीने में इबादत, रोजा और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की गई।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!