Breaking News

यूनियन बैंक आरसेटी में कृषि उद्यमी प्रशिक्षण, युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का मिला मार्गदर्शन। 

यूनियन बैंक आरसेटी में कृषि उद्यमी प्रशिक्षण, युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का मिला मार्गदर्शन। 

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चन्दौली। स्वरोजगार को बढ़ावा देने और ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को आधुनिक कृषि तकनीक और स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) सुनील कुमार भगत और डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (डीडीएम) बिजेंद्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। आधुनिक तकनीक, सही प्रबंधन और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर युवा सफल उद्यमी बन सकते हैं। उन्होंने बैंकिंग योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान की निदेशक स्मिता वर्मा ने बताया कि आरसेटी का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के योग्य बनाना है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने की सलाह दी।

फैकल्टी सदस्य अमरेश कुमार सिंह और राहुल सिंह ने बताया कि संस्थान द्वारा लगभग 70 प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें एसी मरम्मत, मोबाइल रिपेयरिंग, मशरूम की खेती, जूट बैग और टेडी बियर निर्माण जैसे प्रशिक्षण शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की फाटक शाखा से संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 7905541901 और 6307474625 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में संस्थान के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए प्रेरणादायक और उपयोगी साबित हुआ।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!