Breaking News

फसल बर्बादी के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन, बबुरी दौरे पर राणा प्रताप सिंह ने उठाए सवाल।

फसल बर्बादी के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन, बबुरी दौरे पर राणा प्रताप सिंह ने उठाए सवाल।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चन्दौली। बबुरी थाना क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ और तूफान से हजारों एकड़ धान की फसल नष्ट होने के बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। किसानों को हुए भारी नुकसान के बीच भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने मुगलसराय–पांडेपुर–बबुरी–चकिया मार्ग पर चल रहे पीडब्ल्यूडी फोरलेन निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीएम (जे), अधिशासी अभियंता बंधी, अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा तथा तीनों एसडीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। राणा प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नदी की समुचित खुदाई और पर्याप्त चौड़ाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलनिकासी सुचारु बनी रहे और भविष्य में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि नदी के मूल स्वरूप को बनाए रखना बेहद जरूरी है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। दौरे के दौरान उन्होंने मुगलसराय–चकिया मार्ग पर शिवनाथपुर (चोरमरवा), मरेराडीह, बबुरी, दूदे, चित्तौड़ी और लेवा मवैया क्षेत्र का निरीक्षण कर निर्माण कार्य और जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान स्थानीय किसानों और ग्रामीणों ने जलनिकासी में आ रही समस्याओं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। किसानों ने बताया कि बाढ़ के कारण उनकी हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि फोरलेन निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। साथ ही हालिया बाढ़ की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए नदी क्षेत्र की तकनीकी समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचा जा सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!