Breaking News

बलरामपुर: SSB और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध खैर की 14 बोटा लकड़ी बरामद।

SSB और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध खैर की 14 बोटा लकड़ी बरामद।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र में अवैध कटान और लकड़ी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 09वीं वाहिनी एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर की अवैध लकड़ी बरामद की है। संयुक्त अभियान में खेत में छिपाकर रखी गई खैर की 14 बोटा लकड़ी जब्त की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसबी के बीओपी गंदेलनाका क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवानीडीह में गुप्त सूचना मिली थी कि खेत के बीच अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी छिपाकर रखी गई है। यह स्थान अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारत की ओर लगभग 13 किलोमीटर अंदर स्थित बताया गया है। सूचना मिलते ही एसएसबी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें सूचना सही पाई गई।

इसके बाद वन विभाग बनकटवा रेंज को सूचना दी गई और दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान ऊंची घास के बीच सावधानीपूर्वक छिपाकर रखी गई खैर की 14 बोटा लकड़ी बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हलचल भी देखी गई।

वन विभाग ने बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ ग्रामीण वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 26 के तहत रेंज केस संख्या 63/25-26 दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध कटान और लकड़ी तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!