Breaking News

बदायूं: महाशिवरात्रि से पहले कछला गंगा घाट और कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा सख्त, SSP ने किया निरीक्षण।

महाशिवरात्रि से पहले कछला गंगा घाट और कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा सख्त, SSP ने किया निरीक्षण।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूँ। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने गंगा घाट और कांवड़ मार्ग पर बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, खासकर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाने को कहा गया। साथ ही श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!