Breaking News

सहसवान: डेयरी से भैंस चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; पुलिस से कार्रवाई की मांग।

डेयरी से भैंस चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; पुलिस से कार्रवाई की मांग।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। थाना सहसवान क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी निवासी रिजवान पुत्र मुसर्रफ की डेयरी से अज्ञात चोर भैंस चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना सहसवान पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिजवान की डाक बंगला क्षेत्र में भैंसों की डेयरी है, जहां वह पशुपालन का कार्य करते हैं। 13 फरवरी 2026 की रात करीब 1 बजे अज्ञात तीन चोर डेयरी में घुस आए और वहां बंधी भैंस को चोरी कर ले गए। घटना के समय डेयरी में तीन भैंस और एक पड़वा बंधा हुआ था।

पीड़ित को घटना की जानकारी सुबह डेयरी पहुंचने पर हुई। उन्होंने बताया कि डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी चोरी की घटना कैद हो गई है, जिसमें चोर भैंस को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरी गई भैंस को पीड़ित ने हाल ही में करीब 1 लाख 10 हजार रुपये में खरीदा था।

पीड़ित ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर चोरी गई भैंस की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

बाइट- पीड़ित 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!