Breaking News

बिसौली में छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग व परीक्षा मार्गदर्शन सत्र आयोजित।

बिसौली में छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग व परीक्षा मार्गदर्शन सत्र आयोजित।

आई एम खान 

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स की ओर से नगर स्थित साईं मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में राममूर्ति बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं परीक्षा मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ भविष्य की दिशा तय करने में मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षिका प्रतिभा अग्रवाल तथा एसोसिएट प्रोफेसर कवीन्द्र कृष्णा वार्ष्णेय उपस्थित रहे। वक्ताओं ने छात्राओं को परीक्षा की प्रभावी तैयारी, समय प्रबंधन और विषयों को समझकर पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने प्रश्न-पत्र हल करने की तकनीकें साझा करते हुए बोर्ड परीक्षाओं के भय को दूर करने के व्यावहारिक उपाय भी बताए।

इसके साथ ही 10वीं और 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न स्ट्रीम्स एवं प्रोफेशनल कोर्सेज की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे छात्राओं को अपने करियर विकल्पों को समझने में मदद मिल सके। सत्र के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से अपने भविष्य से जुड़े प्रश्न पूछे।

कार्यक्रम में छात्राओं को अध्ययन सामग्री किट भी वितरित की गई, जिसमें ग्रुप सदस्य विपुल वार्ष्णेय का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय परिवार एवं जायंट्स ग्रुप के सदस्यों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाजसेवी नीरज साईं राम, यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन अफसर रूपम गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, विपुल वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!