Breaking News

बिसौली: बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में, केंद्रों पर प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाएं पहुंचीं। 

बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में, केंद्रों पर प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाएं पहुंचीं। 

आई एम खान 

बिसौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही हैं। परीक्षा में अब केवल कुछ दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्रश्नपत्रों के वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

निर्देशों के अनुसार प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस प्रशासन की निगरानी में सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखे जा रहे हैं। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं को भी केंद्रों पर भेजने का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

क्षेत्र के रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज, मई-बसई में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर उन्हें नियमानुसार स्ट्रांग रूम में सील कर सुरक्षित रख दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे संचालित रहेंगे। स्ट्रांग रूम में चार अलग-अलग अलमारियां रखी जाएंगी— पहली में प्रथम पाली के प्रश्नपत्र, दूसरी में द्वितीय पाली के प्रश्नपत्र, तीसरी में परीक्षा उपरांत बचे प्रश्नपत्र तथा चौथी में अतिरिक्त (इमरजेंसी) सेट सुरक्षित रखा जाएगा।

प्रश्नपत्र प्राप्ति के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार यादव (पूर्ति निरीक्षक, बदायूं), बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णुकांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा सहित पुलिस बल उपस्थित रहा।

प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!