Breaking News

चहनियां में प्री-मेगा विधिक सेवा सहायता शिविर आयोजित, विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण।

चहनियां में प्री-मेगा विधिक सेवा सहायता शिविर आयोजित, विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण।

जयशंकर मिश्रा | संवाददाता

चहनियां, चंदौली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के निर्देशन में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय प्री-मेगा विधिक सेवा सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन चहनियां ब्लॉक सभागार में किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत सहित करीब 25 विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज डॉ. इंदु रानी ने किया। इसके उपरांत उन्होंने सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया।

डॉ. इंदु रानी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान उनके निकट जाकर करना है, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से निर्धन वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि विधिक सेवा के विस्तार के लिए पहले प्रत्येक तहसील में ब्लॉक मुख्यालय से दूर स्थित पांच गांवों का चयन किया जाएगा, इसके बाद हर ब्लॉक के पांच गांवों को शामिल किया जाएगा। तहसील क्षेत्र के मझीलेपुर, जमालपुर एवं टांडा कला का चयन किया गया है। निरीक्षण के दौरान सेवड़ी हुदहुदीपुर गांव में विकास कार्यों को देखते हुए खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया गया कि गांव में विधिक सेवा कार्यालय स्थापित किया जाए।

उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को पॉलीटेक्निक चंदौली में एक बृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पारिवारिक विवादों सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

इस अवसर पर अमित कुमार दुबे, खंड विकास अधिकारी राजेश नायक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितेश कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी मधुशर अली, एडीओ ग्राम विकास नित्यानंद सिंह, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, प्रधान आशुतोष कुमार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद यादव, जागृति यादव सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!