Breaking News

बलुआ पुलिस ने 25 हजार के इनामी अंतर्राज्यीय गोतस्कर को दबोचा, तमंचा व कारतूस बरामद।

बलुआ पुलिस ने 25 हजार के इनामी अंतर्राज्यीय गोतस्कर को दबोचा, तमंचा व कारतूस बरामद।

जयशंकर मिश्रा | संवाददाता

चहनियां, चंदौली। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार की शाम 25 हजार रुपये के इनामी अंतर्राज्यीय गोतस्कर को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वांछित गोतस्कर सराय टेढ़की पुलिया के पास किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर एसओ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर गणेश उर्फ कंशी उर्फ मंगरू पुत्र लालजी राम, निवासी करजरा, थाना धीना को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह गोतस्करी के दौरान लोगों को डराने-धमकाने और अपनी सुरक्षा के लिए अवैध हथियार का इस्तेमाल करता था। उसने बताया कि यह तमंचा उसने बिहार से एक अज्ञात व्यक्ति से बिना किसी वैध कागजात के खरीदा था।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक रविकांत चौहान, हेड कांस्टेबल कादिर खान एवं कांस्टेबल रोहित यादव शामिल रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!