Breaking News

बिसौली के सुनील यादव ने यूजीसी नेट-जेआरएफ में देश में किया टॉप, जनपद का बढ़ाया मान।

बिसौली के सुनील यादव ने यूजीसी नेट-जेआरएफ में देश में किया टॉप, जनपद का बढ़ाया मान।

आई एम खान 

बिसौली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) एवं जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) परीक्षा में बिसौली तहसील के सुनील कुमार यादव ने देश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अपने प्रथम प्रयास में 300 में से 238 अंक हासिल कर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

सुनील कुमार यादव बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव निमठौली के मूल निवासी हैं। उनके पिता दरियाय सिंह यादव कृषक हैं। सीमित संसाधनों में रहकर सुनील की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।

अपनी सफलता का श्रेय सुनील कुमार यादव ने अपने पिता दरियाय सिंह यादव, माता सोमवती देवी तथा भाई हरिशंकर यादव को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है तथा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!