Breaking News

बिसौली: विद्युत आपूर्ति व राजस्व वसूली को लेकर बिसौली में समीक्षा बैठक, दिए गए सख्त निर्देश।

विद्युत आपूर्ति व राजस्व वसूली को लेकर बिसौली में समीक्षा बैठक, दिए गए सख्त निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली। विद्युत वितरण खंड कार्यालय में शनिवार को अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता ने संबंधित अधिकारियों को उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सब स्टेशन, पोल, विद्युत लाइनें, ट्रांसफार्मर सहित अन्य उपकरणों की समय-समय पर सुरक्षात्मक देखभाल की जाए, जिससे आने वाले महीनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनी रहे। अधिशासी अभियंता ने निर्देशित किया कि सब स्टेशनों पर फोन के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों को शिकायत रजिस्टर में दर्ज किया जाए तथा उनका त्वरित निस्तारण किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने बड़े बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली के लिए मुनादी कराकर कार्रवाई करने तथा शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में डिविजनल एकाउंटेंट करन सिंह, एसडीओ बिसौली अमित कुमार, एसडीओ आसफपुर सौरभ सैनी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!