Breaking News

शाहजहांपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पैदल गश्त कर जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पैदल गश्त कर जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।

मुबारक अली | संवाददाता

शाहजहांपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भंवरे दीक्षा अरुण ने क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं थाना जैतीपुर पुलिस बल के साथ थाना जैतीपुर क्षेत्र में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।

पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने के निर्देश पुलिस कर्मियों को दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त की जाए, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा जनसामान्य की शिकायतों का त्वरित और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!