Breaking News

बिसौली तहसील बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अल्ताफ हुसैन अध्यक्ष निर्वाचित। 

बिसौली तहसील बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अल्ताफ हुसैन अध्यक्ष निर्वाचित। 

आई एम खान 

बिसौली। तहसील बार एसोसिएशन बिसौली के वार्षिक चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण लेकिन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। देर शाम हुई मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अल्ताफ हुसैन और सचिव पद पर गजेंद्र यादव की जीत की घोषणा की गई।

कुल 150 अधिवक्ता मतदाताओं में से 149 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में अल्ताफ हुसैन को 83 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रेमपाल सिंह को 66 मत मिले।

चुनाव प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देशन में संपन्न कराई गई। उनके साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी एड. प्राणभृत शर्मा, एड. कुलदीप यादव, एड. वीरपाल सिंह एवं एड. नंदकिशोर राणा मौजूद रहे। सभी पदों के परिणाम संयुक्त रूप से घोषित किए गए।

उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार ने 95 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि राजीव कुमार सक्सेना को 53 मत मिले। सचिव पद पर गजेंद्र यादव को 77 तथा विवेक तिवारी को 70 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर अजीत यादव को 102 मत मिले और नवल किशोर शर्मा को 46 मत। सह-सचिव पद पर राजू कुमार 90 मतों के साथ विजयी रहे, वहीं रिंकू को 56 मत मिले। ऑडिटर पद पर राहुल शर्मा को 78 तथा अमित कुमार को 70 मत प्राप्त हुए।

परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एड. दिनेश चंद्र शर्मा ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग किया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!