Breaking News

दातागंज: अवैध अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा।

अवैध अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा।

दातागंज (बदायूं)। बदायूं जिले के दातागंज कस्बे में एक अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान चार माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार, दातागंज कस्बे के मंगल बाजार के पीछे स्थित सिटी हॉस्पिटल में 29 जनवरी को कुसुम नामक महिला को तबीयत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के नाम पर 7500 रुपये जमा कराए और महिला डॉक्टर ने मरीज के ठीक होने का भरोसा दिलाया।

परिजनों का कहना है कि रात के समय महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन न तो महिला डॉक्टर अस्पताल पहुंचीं और न ही मरीज को समय पर समुचित इलाज दिया गया। आरोप यह भी है कि जब परिजन महिला को दूसरे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, तो अस्पताल स्टाफ ने मेन गेट बंद कर दिया, जिससे मरीज को समय पर रेफर नहीं किया जा सका।

बताया गया कि इसी कथित लापरवाही के चलते 30 जनवरी की सुबह करीब 5 बजे गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ।

परिजनों ने अस्पताल को अवैध बताते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष व्याप्त है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।

बाइट- अजयपाल, पति मृतिका 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!