Breaking News

सहसवान: अल-हफीज एजुकेशनल एकेडमी में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का रंग, रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम।

अल-हफीज एजुकेशनल एकेडमी में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का रंग, रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। अल-हफीज एजुकेशनल एकेडमी पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक राष्ट्रभक्ति की भावना देखने को मिली।

समारोह की शुरुआत विद्यालय द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली से हुई। रैली शहबाजपुर से प्रारंभ होकर मेन मार्केट, बिसौली बस स्टैंड होते हुए शहबाजपुर चौकी तक गई, जिसके बाद पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं देशभक्ति नारों के माध्यम से लोगों को संविधान और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते नजर आए।

रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषणों ने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान के मूल्यों, अनुशासन और देश के प्रति कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया।

पूरा कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम और उत्साह से भरा रहा, जो शांतिपूर्ण व सफल रूप से संपन्न हुआ।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!