Breaking News

पीडीडीयू नगर में सेवा और समरसता की मिसाल, वेदांश हॉस्पिटल ने कराया भव्य खिचड़ी सहभोज।

पीडीडीयू नगर में सेवा और समरसता की मिसाल, वेदांश हॉस्पिटल ने कराया भव्य खिचड़ी सहभोज।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। पीडीडीयू नगर में शनिवार को वेदांश हॉस्पिटल की ओर से खिचड़ी एवं सहभोज का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और सामाजिक सौहार्द की अनूठी झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर वेदांश हॉस्पिटल के प्रबंधक आशीष जायसवाल ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता और सेवा भावना का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है और जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि वेदांश हॉस्पिटल आगे भी जनसेवा से जुड़े इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर करता रहेगा।

कार्यक्रम में समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, सतीश जिंदल, आशीष अग्रवाल, आशीष जायसवाल, संजय सिंह, अखिलेश सिंह, जितेंद्र सिंह, अजीत जायसवाल, उमेश दुबे, डॉ. ओपी सिंह, मनोज कुमार सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।आयोजन को सफल बनाने में वेदांश हॉस्पिटल के चिकित्सकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। सभी ने पूरे समर्पण के साथ व्यवस्था संभाली, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

खिचड़ी सहभोज में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और आयोजन की भव्यता ने यह साबित कर दिया कि ऐसे सेवा कार्य समाज को जोड़ने और आपसी प्रेम, भाईचारे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!