Breaking News

शाहजहांपुर: मकर संक्रांति पर कलेक्ट्रेट में खिचड़ी भोज, डीएम ने किया प्रसाद वितरण।

मकर संक्रांति पर कलेक्ट्रेट में खिचड़ी भोज, डीएम ने किया प्रसाद वितरण।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द, सहयोग और सकारात्मक कार्य संस्कृति को मजबूत करते हैं। इससे कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों के बीच भाईचारे और समन्वय की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!