Breaking News

शाहजहांपुर: स्कूल वाहन चालकों के लिए सड़क सुरक्षा कार्यशाला, एडीएम ने दिलाई जिम्मेदारी की शपथ।

स्कूल वाहन चालकों के लिए सड़क सुरक्षा कार्यशाला, एडीएम ने दिलाई जिम्मेदारी की शपथ।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। शहर के अटल ऑडिटोरियम में जनपद के स्कूल वाहन चालकों के लिए एक विशेष सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी रजनीश कुमार मिश्रा रहे। उनके साथ मौजूद विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने वाहन चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्कूल वाहन चालक प्रतिदिन बच्चों के साथ लंबा समय बिताते हैं, ऐसे में उनका व्यवहार और अनुशासन बच्चों के भविष्य को दिशा देता है। इसलिए हर हाल में यातायात नियमों का पालन किया जाना चाहिए।

अपर जिला अधिकारी रजनीश कुमार मिश्रा ने कहा कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी चालकों से अपील की कि वे संयम और सतर्कता के साथ वाहन चलाएं और किसी भी स्थिति में नियमों की अनदेखी न करें।

मोटर यान निरीक्षक विकास यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन केवल दायित्व नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। सुरक्षित ड्राइविंग से ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में अपर जिला अधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।

इस मौके पर संजय कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी यातायात, नगर मजिस्ट्रेट परविंदर कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हरवंश कुमार, व्यापार मंडल से सचिन बाथम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!