Breaking News

फरीदपुर टोल प्लाजा पर खड़े टैंकर में दो कर्मचारियों की संदिग्ध मौत, मेथेनॉल से जुड़ा मामला होने की जांच।

फरीदपुर टोल प्लाजा पर खड़े टैंकर में दो कर्मचारियों की संदिग्ध मौत, मेथेनॉल से जुड़ा मामला होने की जांच।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। थाना फरीदपुर क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास खड़े एक टैंकर में ड्राइवर और कंडक्टर के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार यह टैंकर असम से रुद्रपुर की ओर जा रहा था, जिसमें मेथेनॉल भरा हुआ था। जांच के दौरान टैंकर के केबिन से खाने-पीने का सामान और कुछ बोतलें बरामद की गई हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया मेथेनॉल सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मृतकों की पहचान दिल्ली निवासी पुष्पेंद्र और सुरेंद्र के रूप में हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसओजी टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

बाइट- अनुराग आर्य एसएसपी बरेली।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!