Breaking News

बहेड़ी: जांच टीम पर जानलेवा हमला, बहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37 ओवरलोड ट्रक व 3 वाहन सीज, 24 अभियुक्त गिरफ्तार।

जांच टीम पर जानलेवा हमला, बहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37 ओवरलोड ट्रक व 3 वाहन सीज, 24 अभियुक्त गिरफ्तार।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहेड़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सरकारी जांच टीम पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश और शासकीय कार्य में बाधा डालने के गंभीर मामले में पुलिस ने 37 ओवरलोड ट्रकों सहित 3 अन्य वाहनों को सीज करते हुए 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार लोगों की तलाश लगातार जारी है।

यह घटना 15 जनवरी की बताई जा रही है। खनन अधिकारी मनीष कुमार की तहरीर के अनुसार जिलाधिकारी बरेली के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच टीम वन विभाग तिराहा, कस्बा बहेड़ी क्षेत्र में खनन, ओवरलोडिंग और ISTP जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिना वैध खनन प्रपत्रों के आ रहे कई ट्रक चालकों ने जांच से बचने के लिए अपने वाहन नहीं रोके और एकजुट होकर जांच टीम पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया।

अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टीम के कर्मचारियों को जान बचाने के लिए इधर-उधर कूदना पड़ा। इस दौरान उपनिरीक्षक कृष्णपाल को चोटें आईं, जबकि ट्रकों ने बैरिकेटिंग तोड़ दी और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की। लगातार दबिश और सघन चेकिंग अभियान के बाद 16 जनवरी को नवीन मंडी, कस्बा बहेड़ी क्षेत्र से वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 37 ओवरलोड ट्रकों और 3 अन्य वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सलमान, मोहम्मद कमर, करन सिंह, चांद, मोहम्मद नसीम, सुनील, कासिम, विकास, फुरकान, अनुज, साकिर, नाजिम, राजेश, मुस्तफा, दान सिंह पटेल, इमरान, निजाम, मुजीव, सलमान (पुत्र अब्दुल खां), सोहेल, अजरूद्दीन, नियासुद्दीन उर्फ रहसुद्दीन, अनूप गुप्ता उर्फ अनु कुमार गुप्ता और सहरूद्दीन शामिल हैं। सभी अभियुक्त विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे, जिनकी तत्परता और सक्रियता से यह अभियान सफल हो सका। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग और सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान जोखिम में डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी स्तर का क्यों न हो।

बाइट: संतोष कुमार सिंह, एडीएम (एफआर), बरेली

बाइट: मनीष कुमार, खनन अधिकारी, बरेली

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!