Breaking News

इस्लामनगर का युवक साहिल अहमद लापता, पुलिस तलाश में जुटी।

इस्लामनगर का युवक साहिल अहमद लापता, पुलिस तलाश में जुटी।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

इस्लामनगर, बदायूँ। इस्लामनगर के मौहल्ला मुगल निवासी साहिल अहमद पुत्र लईक अहमद (उम्र 24 वर्ष) 12 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 9 बजे घर से बहजोई के लिए निकला, लेकिन न तो वह अपने गंतव्य तक पहुंचा और न ही वापस घर लौटा।

परिवार और पुलिस दोनों ही साहिल की खोजबीन में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में थाना इस्लामनगर पर दिनांक 13 जनवरी 2026 को गुमशुदगी रिपोर्ट संख्या 47 दर्ज की गई।

साहिल अहमद का हुलिया:

  • रंग: सावला
  • कद: 5 फुट 0 इंच
  • चेहरा: गोल
  • आँख और बाल: काले
  • पहनावा: जींस और काली जैकेट, हरी-लाल पट्टी वाली

पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को साहिल के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचित करें:

संपर्क नंबर:

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ – 9454400252
  • अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, बदायूँ – 9454401020
  • क्षेत्राधिकारी, बिल्सी – 9454401763
  • थाना प्रभारी इस्लामनगर – 9454402940
  • जांच कर्ता / विवेचक – श्री प्रमोद कुमार – 7011588384

पुलिस और परिवार साहिल की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार खोजबीन कर रहे हैं और जनता से सहयोग की अपील की है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!