Breaking News

बदायूं: पसेई पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा, पीड़ित परिवार को दी सांत्वना, मुआवजे और जांच की उठाई मांग।

पसेई पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा, पीड़ित परिवार को दी सांत्वना, मुआवजे और जांच की उठाई मांग।

पीड़ित परिवार को 50-50 लाख मुआवजा देने की मांग।

मजिस्ट्रेट जांच और निष्पक्ष पुलिस जांच कराने पर जोर।

एक सदस्य को नौकरी देने का दिलाया भरोसा।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

बदायूं। उझानी क्षेत्र के कूड़ा नरसिंहपुर गांव स्थित बंद पड़ी मैन्था ऑयल फैक्ट्री में 14 फरवरी को हुए हादसे में जान गंवाने वाले विवेक यादव के परिवार से मिलने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ग्राम पसेई पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पूरी मजबूती से परिवार के साथ खड़े हैं।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों को सरकार द्वारा 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी बदायूं से मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए वे पीड़ित परिवारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेंगे। मौके पर उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

ग्रामीणों ने बताया कि विवेक यादव परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था, जिससे परिवार पर भारी संकट आ गया है। इस पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने गांव वालों की मांग पर मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पान सिंह यादव, ग्राम प्रधान पसेई सौरभ यादव, ग्राम मुजाहिदपुर प्रधान सुनील यादव, शशांक यादव, हर्षित यादव, जितेंद्र यादव, प्रदीप यादव, अनिल यादव, अंकज यादव, रिंकू यादव, रमेश यादव, गुड्डू यादव, समीर यादव, राजीव यादव, अजीत यादव, अनेशपाल यादव, अनुपम यादव, पूर्व सपा नगर अध्यक्ष फरहत सिद्दीकी, अनवर खान सभासद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!