Breaking News

बलरामपुर में वन भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, मजार पर चली बुलडोजर की कार्रवाई।

बलरामपुर में वन भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, मजार पर चली बुलडोजर की कार्रवाई।

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से कब्जाधारियों में मचा हड़कंप।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में थाना देहात क्षेत्र के उदयपुर गांव में वन भूमि पर बनी एक अवैध मजार को वन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और अवैध कब्जा करने वालों में डर साफ नजर आया।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह मजार वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थी। इस संबंध में लंबे समय से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। जांच के दौरान निर्माण को पूरी तरह से गैरकानूनी पाए जाने पर ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

पिछले कुछ समय से बलरामपुर जिले में सड़क किनारे, सरकारी भूमि और वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण, चाहे वह किसी भी स्थान पर हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकार ज्योति श्री ने बताया कि उदयपुर क्षेत्र में स्थित यह निर्माण पूरी तरह अवैध था। वन विभाग की रिपोर्ट में कब्जे की पुष्टि होने के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में इसे हटाया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी को भी सरकारी या वन भूमि पर अवैध कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रशासन की इस सख्ती से एक ओर जहां अवैध कब्जाधारियों में भय का माहौल है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने में बड़ी मदद मिलेगी और कानून का सम्मान भी बढ़ेगा।

बयान- क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!