Breaking News

लखीमपुर खीरी में धड़ल्ले से बिक रहा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा, प्रशासन की कार्रवाई नदारद।

लखीमपुर खीरी में धड़ल्ले से बिक रहा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा, प्रशासन की कार्रवाई नदारद।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। मकर संक्रांति और बसंत पंचमी जैसे पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री तेज हो गई है। जबकि शासन द्वारा इस खतरनाक मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बावजूद कुछ लालची दुकानदार चोरी-छिपे इसकी बिक्री कर रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक दुकानदार मांझे को घरों या दुकानों के गुप्त स्थानों पर छिपाकर रखते हैं और पहचान वाले ग्राहकों को गुपचुप तरीके से सप्लाई करते हैं।

चाइनीज मांझा बेहद धारदार और मजबूत होता है, जो किसी भी व्यक्ति के गले, हाथ या शरीर के अन्य हिस्सों को गंभीर रूप से घायल कर सकता है। हाल ही में एक व्यक्ति इस मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

केवल इंसान ही नहीं, बल्कि आसमान में उड़ने वाले बेजुबान पक्षी भी इस जानलेवा मांझे का शिकार हो रहे हैं। कई पक्षी इसकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं, जबकि कुछ की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पर्यावरण और जैव विविधता पर भी गहरा असर पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में दुर्घटनाओं की संख्या और बढ़ सकती है।

जनता ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि बाजारों में विशेष अभियान चलाकर चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हों और अवैध सामग्री को तुरंत जब्त किया जाए, ताकि किसी और की जान खतरे में न पड़े और बेजुबान पक्षियों की रक्षा हो सके।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!