Breaking News

शाहजहांपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, वित्त मंत्री समेत जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।

शाहजहांपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, वित्त मंत्री समेत जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के शाहजहांपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बरेली से लौटते समय जैसे ही वे शाहजहांपुर पहुंचे, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सांसद अरुण सागर, महापौर अर्चना वर्मा, विधायकगण एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, माल्यार्पण और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया, जिससे पूरा माहौल भाजपा के समर्थन में गूंज उठा।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के नाम पर जनता को भ्रमित कर रही है। कभी वे पी का मतलब बदलते हैं, कभी डी का और कभी ए का। पहले उन्हें यह तय करना चाहिए कि पीडीए का असली मतलब क्या है। जनता अब सब समझ रही है और सपा की राजनीति से पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सब समाज की पार्टी है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। भाजपा की नीतियां सबके विकास और सबके विश्वास पर आधारित हैं।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष हनुमत धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महापौर अर्चना वर्मा, सहकारिता बैंक के अध्यक्ष डीपी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ और संगठन को मजबूती मिलने का संदेश दिया गया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!